अमृता को कलाश्री अवार्ड
भिलाई|ऑल इंडियामल्टी-लिंगुअल नृत्य प्रतियोगिता में भिलाई की पांच साल की अमृता मोने ने कथक नृत्य प्रतियोगिता में कलाश्री अवार्ड जीता। प्रतियोगिता कटक ओडीशा में हुई। वे नृत्य की शिक्षा गुरु मेधा घाटे से ले रही हैं। वे अमोल मोने की पुत्री एवं वीएन मोने की सुपौत्री हैं। अमृता माइल स्टोन में यूकेजी की छात्रा हैं।
अमृता मोने