- Hindi News
- वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत, पुरस्कृत हुए
वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत, पुरस्कृत हुए
भिलाई|नालंदा इंग्लिशमीडियम हायर सेकंडरी स्कूल के केजी संकाय का वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सीनियर डिप्टी डॉयरेक्टर डॉ मनीषा कांगों रहीं। अध्यक्षता केसीए के वाइस प्रेसिडेंट बी परमेश्वरन ने किया। केजी संकाय के बच्चों ने अतिथियों का स्वागत किया तथा भाषण श्रृति पाटिल ने दी। प्राचार्या एल र|म्मा ने वार्षिक विवरण में विद्यार्थियों की उपलब्धियों और नई गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर पी राघवन, केसीए ट्रेजरर, थामस वर्गीस, एस विनसेंट, केके अनिल कुमार, के रघुनाथन उपस्थित रहे।