भिलाई-3 कॉलेज की टीम जाएगी दिल्ली
भिलाई|एडवांस शिक्षाप्रणाली को अपनाने में आर्ट्स फैकल्टी भी तकनीकी शिक्षा से पीछे नहीं है। इसकी पहल डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई-3 के पॉल्टिकल साइंस डिपार्टमेंट ने की है।
कॉलेज ने आर्ट्स के बच्चों को प्रैक्टिकल नॉलेज देने के िलए दिल्ली के टूर पर ले जाने की व्यवस्था की है। कॉलेज की यह टीम 24 फरवरी को दिल्ली जाएगी और 28 फरवरी को वापस आएगी।
40लोगों की टीम में शामिल 35 बच्चे
40लोगों की टीम दिल्ली पहुंच कर लोकसभा, राज्यसभा, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट का भ्रमण करेगी। इन 40 लोगों की टीम में 35 स्टूडेंट और 4 शिक्षक प्रिंसिपल शामिल हैं। 35 स्टूडेंट्स में पीजी और बीए फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स शामिल होंगे। ये टीम 25 फरवरी को पहुंचकर उसी दिन सुप्रीम कोर्ट का भ्रमण करेगी। 26 को लोकसभा राज्यसभा और 27 फरवरी को अंतिम दिन राष्ट्रपति भवन देखेगी। 28 फरवरी को टीम वापस आने के लिए रवाना होगी।