पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत गजानन महाराज का प्रकट महोत्सव 13 तक हुडको में

संत गजानन महाराज का प्रकट महोत्सव 13 तक हुडको में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|संत गजानन महाराज का प्रगट महोत्सव 8 फरवरी से 13 फरवरी तक आमदी नगर हुडको स्थित मंदिर में जारी है। आयोजन का यह 36वां वर्ष है। 11 फरवरी को गणपति पूजन, कलश स्थापना सर्वतोभद्र मंडल नवग्रह, स्थापना लघु रूद्राभिषेक होता। साथ ही भक्तों द्वारा सामूहिक गजानन विजयग्रंथ का पारायण किया जाएगा। दोपहर 3 बजे सदानंद विष्णु ताम्हनकर पूणे द्वारा कीर्तन एवं रात 8 बजे संध्या रंग (मराठी हिंदी गीतों का कार्यक्रम होगा। 12 फरवरी को सुबह 9 बजे पूजा अभिषेक, दोपहर 3 बजे कीर्तन, शाम 6 बजे हरिपाठ होगा। 13 फरवरी को सुबह 10 बजे पूजा आरती को साथ गोपाल काला कीर्तन, दोपहर 1 से 3 बजे महाप्रसाद भंडार होगा। तत्पश्चात गजानन महाराज की पारखी यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरकर मंदिर पहुंचेगी।