- Hindi News
- मेहर समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 28 को
मेहर समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 28 को
भिलाई|मेहर समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं गुरु रविदास की जयंती समारोह दशहरा मैदान बलौदाबाजार में 28 फरवरी को आयोजित है। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल रहेंगे।
दुर्ग जिला सचिव तुलसीराम दक्षिणे के अनुसार सुबह 8 बजे गुरु रविदास जी की पूजा अर्चना एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे वक्ताओं का उद्बोधन। 2 बजे युवक-युवती परिचय सम्मेलन, शाम 4 बजे अतिथियों का सम्मान एवं रात 7 बजे सामाजिक विकास सवर्द्धन पर परिचर्चा होगी। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष किशोर कन्नौजे, कन्हैया लाल लहरे, बहादुर सिंह, बघेल, राम चंद्रलहरे, नील कमल कर्माकर, सुखीत लहरे, शिव पाठक, जितेन्द्र बघेल, परदेशीराम लहरी समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहेंगे। जानकारी सचिव तुलसीराम दक्षिण ने दी।