आत्मनिर्भर बनने महिलाओं को दी जानकारी
भिलाई| चौरसियासमाज भिलाई ने कांति दर्शन कॉलेज दीक्षित कॉलोनी नेहरू नगर में बीएड छात्राओं एवं समाज की महिलाओं के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया। इस दाैरान आपकी पहचान आपका व्यक्तित्व कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें 36 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज की डायरेक्टर कुमुद श्रीवास्तव रही। अध्यक्ष डाली मुंशी ने महिलाओं को आत्म आकलन करने एवं स्वयं को गहराई से पहचानने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्हें अपनी हॉबी के लिए काम करने को कहा।