- Hindi News
- आधुनिक शिक्षा प्रणाली में बदलाव पर हुआ मंथन
आधुनिक शिक्षा प्रणाली में बदलाव पर हुआ मंथन
भिलाई|रूंगटा इंटरनेशनलस्कूल में थिंक इंडिया एजुकेशन समित हुई। कार्यक्रम संतोष रूंगटा समूह एवं थिंक मीडिया समूह महिंद्रा एंड महिंद्रा एएफएस के तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, विशेष अतिथि रायपुर नगर निगम के महापौर प्रमोद दुबे रहे। उद्घाटन समारोह में शिक्षाविद् डॉ जवाहर सूरी शेट्टीय ने बदलते समय की शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समिट का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय की शिक्षा प्रणाली की कमियों को उजागर कर वैचारिक मंथन से निकले विचारों से इन कमियों को दूर करने के लिए सुझाव देना है। जिंदल स्टील के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट प्रदीप टंडन, रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर डॉ आरपी दास ने भी अपनी बात रखी। रूंगटा ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के चेयरमेन संतोष रूंगटा ने कहा कि ऐसी शिक्षा नीति बनाए जिससे राज्य में गुणवत्ता पूर्ण कार्य कर रहे शैक्षणिक संस्थानों को बढ़ावा मिले।