- Hindi News
- स्मृति नगर के उद्यान में चला स्वच्छता अभियान
स्मृति नगर के उद्यान में चला स्वच्छता अभियान
भिलाई|स्मृति नगरमें स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में नहर के आसपास पॉलीथिन कचरा एकत्रित कर उसे नियत स्थान तक ले जाने के साथ-साथ स्मृति नगर के उद्यानों में भी चला सफाई अभियान। सड़क-12 से 21 तक नागरिकों ने तीन सप्ताह से लगातार सक्रियता दिखाई। जिसमें महिलाओं तथा बच्चों का विशेष योगदान रहा। साथ उद्यान हमेशा साफ सुथरा रहे। इसके लिए रखरखाव के लिए समिति बनाने निर्णय लिया गया। जिसके तहत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक उद्यान के लिए समिति का गठन किया गया। जिसमें किरण खोसला, राजश्री अवस्थी, मीरा घोष, अनिल, विनायक, एचएस कूलट, जीपी पटेल, एसएल वर्मा, यशवंत बरीहट, आरके चौधरी ने आगे आकर सहमति दी। यह जानकारी संयोजक अरुण अग्रवाल ने दी।