पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्वालिटी माइंड सेट का करें निर्माण : मोहंती

क्वालिटी माइंड सेट का करें निर्माण : मोहंती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्वालिटीसर्कल फोरम ऑफ इंडिया का भिलाई चैप्टर तथा बीएसपी के संयुक्त तत्वावधान में 7 फरवरी को रायपुर में आयरन स्टील मेकिंग पर पहला इंटरनेशनल कॉनक्लेव का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सेल के निदेशक (तकनीकी) एसएस मोहंती ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में आज हमारे प्रत्येक क्रियाकलापों में क्वालिटी का समावेश नितांत आवश्यक हो गया है। टॉप फ्लोर से लेकर शॉप फ्लोर तक क्वालिटी माइंड सेट का निर्माण आवश्यक है। आज इस्पात उद्योग के समक्ष जो चुनौतियां हैं उसे हम मिलकर सामना कर सकते हैं। आयोजन में एडवांस तकनीक पर वृहद टेक्नीकल स्टॉल भी प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, एनके देठे तथा वेंकटसुब्रमण्यम ने अतिथियों से स्मारिका-आईसीआईएसएम-2015 का विमोचन करवाया। कॉनक्लेव में प्रदर्शित 18 स्टॉल में से तीन बेस्ट टेक्नीकल स्टॉल का प्रथम पुरस्कार बीईसी, द्वितीय मेटेक्स इंजीनियर्स तथा तृतीय स्वैजलोक को प्रदान किया गया।

36 तकनीकी की प्रस्तुतियां

इसकॉनक्लेव में चयनित 36 तकनीकी प्रस्तुतियां दी गई। इसमें भारत सहित अमेरिका, जर्मनी, फिनलैंड, इटली, सिंगापुर, सउदी अरब, बंगलादेश के प्रतिनिधिगण शामिल हुए। इसमें देश की प्रतिष्ठित इस्पात कंपनी सेल के बीएसपी, जैसी अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने भी भाग लिया।