पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्यारह साल बाद शहर में केबल वार, मारपीट के बाद चक्काजाम

ग्यारह साल बाद शहर में केबल-वार, मारपीट के बाद चक्काजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई। शनिवार को दो केबल कंपनी के लोग आपस में भिड़ गए। जमकर हुई मारपीट में सीबीएन के दो टेक्निशयन गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद विवाद थाने पहुंच गया। यहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा मामले में काउंटर दर्ज किए जाने की आशंका को देखते हुए सीबीएन के पक्ष में करीब डेढ़ सौ लोग फोरलेन को जाम कर दिया। जाम करीब आधे घंटे तक चला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीएसपी छावनी नरेंद्र शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर आंदोलन समाप्त करवाया।
मारपीट की घटना शनिवार की शाम विजय टॉकीज के सामने की है। सीबीएन की प्रसारण लाइन कटी हुई थी। जिसे टेक्नीशियन लक्ष्मण राव कमल यादव लाइन रिपेयर कर रहे थे। इसी दौरान एक जीप में 8-10 युवक आए। उनके हाथों में डंडा, स्टिक थे। उन्होंने वाहन से उतरते ही टेक्नीशियनों की पिटाई शुरू कर दी। जिसमें दोनों टेक्नीशियन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सीबीएन के संचालक एम सुरेश स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के अस्पताल ले गए। इसके बाद कंपनी के कर्मी उससे जुड़े आपरेटर छावनी थाने पहुंच कर मारपीट करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस मामला दर्ज कर पाती उसके पहले प्रतिद्वंदी केबल कंपनी एसीएन के कर्मी आपरेटर वहां धमके और उन्होंने भी सीबीएन के कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने लगे। मामले में छावनी पुलिस कहीं काउंटर दर्ज कर दे इस आशंका के चलते सीबीएन के कर्मियों प्वांइटर फोरलेन जाम कर दिया। सीएसपी शर्मा मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर जाम समाप्त करवाया।
एरिया को लेकर चल रहा विवाद : दोनों केबल कंपनियों के बीच एरिया को लेकर वार चल रहा है। जो प्वाइंटर अलग हुए वहां से उपभोक्ताओं की डिमांड आने पर सीबीएन के कर्मी लाइन बिछाने का काम कर रहे हैं। बताया गया कि एसीएन के कर्मी इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब एरिया में अब तक उनके प्वाइंटर प्रसारण कर रहे थे तो सीबीएन अपनी लाइन क्यों बिछा रहा है। इसे लेकर दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे का केबल काट रहे हैं।
सीबीएन और एसीएन ग्रुप हैं आमने-सामने...
सीबीएन और एसीएन गुट में हुई मारपीट, 2003 के बाद पहली बार केबल को लेकर तनाव की स्थिति।
(चक्काजाम खत्म करने के बाद सीएसपी नरेंद्र शर्मा से सीबीएन के मेंबर ने चर्चा की । उन्होंने अपनी शिकायत की। छावनी थाने में एसीएन ग्रुप के लोगों ने पूरे मसले पर टीआई से चर्चा की। देर रात तक इस पर फैसला नहीं हो सका। )