पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिनके 5 साल पूरे, उन्हें प्राथमिकता

जिनके 5 साल पूरे, उन्हें प्राथमिकता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को नियमित करने के लिए ऑर्डिनेंस तैयार किया जा रहा है। रेगुलर करने के लिए हाई लेवल कमेटी नियमों में बदलाव का खाका तैयार कर चुकी है। कमेटी द्वारा बनाई जा रही शर्त में मुख्य यह है कि जो कर्मचारी पिछले पांच साल से सीएसवीटीयू में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें पहले नियमित किया जाएगा।

यानी कि यूनिवर्सिटी में रेगुलर होने के लिए कम से कम पांच साल की सेवा अनिवार्य है। इसके बाद ही उन्हें रेगुलर किया जाएगा। कमेटी ने जो रिपोर्ट तैयार की है, उसे राज्य शासन के पास भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही उस रिपोर्ट में मुहर लग जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों को रेगुलर करने का प्रोसेस शुरू हो जाएगा।

सीएसवीटीयू में 80 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है। जो संविदा, कांट्रेक्ट और दैनिक वेतनभोगी के आधार पर है। 75 फीसदी से अधिक कर्मचारी ऐसे है, जो पांच साल से सीएसवीटीयू में काम कर रहे हैं। कई कर्मचारी ऐसे भी जो पांच साल पूर्ण करने के लिए कुछ ही महीने बचे हो। तय समयावधि पूर्ण होते ही रेगुलर किया जाएगा।

कार्यपरिषदकरेगी फैसला: कर्मचारियोंको रेगुलर करने के लिए सीएसवीटीयू की कार्यपरिषद भी फैसला करेगी। कार्यपरिषद की बैठक बुलाई जाएगी।

^कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए प्रारंभिक रिपोर्ट बनाई गई है। इसमें कई नियमों में बदलाव किए जाएंगे। फाइल शासन के पास है। जीआरसाहू, रजिस्ट्रार,सीएसवीटीयू

नियमितिकरण जल्द, फाइल शासन के पास

सीएसवीटीयू