निबंध में अन्नू प्रथम
निबंध में अन्नू प्रथम
भिलाई|भिलाई महिलाकॉलेज के शिक्षा विभाग ने निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। विषय ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी भाषा की दशा’ था। प्रथम अन्नू गुप्ता, द्वितीय शीला यादव, तृतीय रेणुका रहीं। प्राचार्य डॉ. जेहरा हसन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. मोहना शुशांत पंडित भी मौजूद थीं।