- Hindi News
- राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगता में नृत्यति के कलाकारों ने जीते पुरस्कार
राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगता में नृत्यति के कलाकारों ने जीते पुरस्कार
भिलाई|नृत्यति कलाक्षेत्रमभिलाई रायपुर के कलाकारों ने कटक में हुई राष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य स्पर्धा में हिस्सा लिया। उन्होंने कई पुरस्कार जीते। भरतनाट्यम सीनियर ग्रुप में प्रथम खिलेश्वरी पटेल दुर्गा शिवानी, द्वितीय शुभम खोवाल, तृतीय अमित डोले, मेघा रहीं। अजीत कुजूर को चेयरमैन अवार्ड से सम्मानित किया गया। जूनियर ग्रुप में प्रथम इशिता पाठक, द्वितीय साक्षी शर्मा निधि, तृतीय साईरी रहीं। सब जूनियर ग्रुप में प्रथम रिमशा अंबर, द्वितीय सौम्या, नागलक्ष्मी नेहर तिवारी, तृतीय अदिति गढ़पांडे वैष्णवी कुरूप रहीं। चारूलता देशमुख को चेयरमैन अवार्ड दिया गया। कुचीपुड़ी सीनियर वर्ग में स्मृति जैन जूनियर में प्रियांशी पांडे प्रथम रहीं। इसके अलावा विशेष एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अमित डोले एवं शुभम खोवाल को राष्ट्रीय अवार्ड नृत्यश्री और रिमशा अंबर को नृत्य भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। रूप सज्जा के लिए रजनी मेनन को श्रृंगार भूषण अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड पहली बार देश में किसी कलाकार को दिया गया। सभी कलाकार नृत्यति के संस्थापक नृत्य निर्देशक नाट्य चूड़ामणि रतीश बाबू से नृत्य सीख रही हैं।