विश्वकर्मा ने दिया तकनीकी ज्ञान : वर्मा
भिलाई|छत्रपति शिवाजीइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में देवताओं के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। कॉलेज के सभी लैब एवं विभागों में पूजा हुई। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने लैब उपकरणों एवं मशीनों की पूजा की। चेयरमैन अजय प्रकाश वर्मा ने वर्कशॉप में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सभी समाज के पूज्यनीय हैं। तकनीकी मार्ग अपनाकर ही देश शक्तिशाली विकसित राष्ट्र बन सकता है। तकनीकी का ज्ञान विश्वकर्मा ने ही दिया। मौके पर डायरेक्टर डॉ. अनुराग वर्मा, प्राचार्य डॉ. महेश पी, डीन एकेडमिक डॉ. एनटी खोब्रागढ़े, प्रोफेसर संतोष शर्मा, डॉ. अमित अग्रवाल, प्रोफेसर ओ. पी. यादव, प्रोफेसर राजेश कुमार, डॉ. विवेक चन्द्रा, प्रोफेसर अर्चना तिवारी एवं डॉ. रेणु त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
सुरक्षितरहते हुए करें उत्पादन: बीएसपीमर्चेंट मिल ‘फर्नेस’ में भी विश्वकर्मा पूजा हुई। डीजीएम एस दास ने सुरक्षित रहते हुए उत्पादन के बारे में बताया। कमेटी के अध्यक्ष वी खेड़कर ने भी विचार रखे। सदस्य जसबीर सिंह ने कहा कि हम उत्पादन करने के वचनबद्ध हैं। प्रकाश सोनी ने भी हवन पूजा-अर्चना की। विशेष रूप से डीजीएम श्री ददाल, एजीएम एस इंगले, सीनियर मैनेजर श्री पाटिल, श्री बरुआ हरीराम यादव, एसके देवांगन, प्रेमलाल, सुखीराम, सुनील पांडे आदि उपस्थित थे।
भगवान की प्रतिमाएं शिवनाथ में विसर्जित।