पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांप घुसे तो करंे कॉल, मिलेगी मदद

सांप घुसे तो करंे कॉल, मिलेगी मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरआपके घर या ऑफिस में सांप घुसता है तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सांप पकड़ने के लिए शहर के पांच युवा अलर्ट हो गए हैं। सूचना मिलते ही वे आपके घर तक आएंगे, जहां सांप को जिंदा पकड़ेंगे। सांप को पकड़ने के बाद उनके सुरक्षित स्थान जंगल में छाेड़ा जाएगा। इसके लिए कोई चार्ज भी नहीं लगेगा। ये युवा पिछले चार साल से अपनी सेवा दे रहे हैं और अब तक 500 से ज्यादा स्नैक रेस्क्यू ऑपरेशन कर चुके हैं।

टाउनशिप में सांप निकले की शिकायतें ज्यादा रहती है, क्योंकि वह इलाका पेड़-पौधों से भरा पड़ा है। इन्हें आप फोन करके या सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज देकर बुला सकते हैं। नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जानवरों को बचाने के लिए यह अभियान 2004 से चलाया जा रहा है। सोसाइटी से ट्विनसिटी के पांच लड़कें भी जुड़ गए हैं। इसमें एक सीआईएमटी कॉलेज में प्रोफेसर भी है। बाकी सब स्टूडेंट्स है। जानवरों को बचाने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं।

इन्हें बुला सकते हैं

अविनाशमौर्या- 82349-32032

अमित कुमार- 86020-07006

प्रवीण- 98937-52144

आईपीएस भंडारी- 86023-41641

सूरज राव- 99934-54757

(सभी नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य है)

सांप डसें तो ये करें

{शांतरहे। डरने और घबराने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। इससे जहर पूरे शरीर में फैल सकता है।

{शरीर को स्थिर रखे। डसे हुए भाग को रस्सी या कपड़े को बांधकर रखे।

{सर्पदंश के एक घंटे के भीतर हास्पिटल पहुंचाएं। जहां एंटी वेनम इंजेक्शन लगवाए।

{झाड़ फूक के चक्कर में पड़े, सीधे हास्पिटल जाए।

{ज्यादा विष वाले सांप जैसे, डंडा करैत, नाग के काटने से घाव नहीं होता। जबकि विषहीन सांप से घाव ज्यादा होते है।