पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र पर होगा लोकरंग अर्जुंदा का परिक्रमा प्रदर्शन

नवरात्र पर होगा लोकरंग अर्जुंदा का परिक्रमा प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|छत्तीसगढ़ कीसांस्कृतिक संस्था लोकरंग अर्जुंदा का परिक्रमा प्रदर्शन शुरू होगा। लोकरंग के संचालक दीपक चंद्राकर ने बताया कि नवरात्रि पर मंचीय प्रस्तुति अंचल के विभिन्न स्थानों पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नवरात्रि पर्व पर पारंपरिक लोकगीत, नृत्य के साथ राष्ट्रीयता सामाजिकता विषय पर केंद्रित प्रेरणादायक लघु नाट्य प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रस्तुति 19 सितंबर को छुरा (गरियाबंद), 20 को जांजगीर, 22 को मैनपुर, 25 को रायपुर, 26 को खैरागढ़, 27 को कुरुद, 28 को दंतेवाड़ा, 29 को रुआबांधा, 30 को खुर्सीपार, 1 अक्टूबर को धरमजयगढ़ , 2 को अछोली डोंगरगढ़, 3 को रिसाली, 4 को रामनगर भिलाई, 5 को भिलाई-3, 6 को मालखरोदा, 7 को चिचोला, 24 को आनंद गांव (बेरला) तथा 25 अक्टूबर को अचौद (गुंडरदेही) में होगी। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में संगीतकार पुरानिक साहू, गम्मत कलाकार सत्कार पटेल, गायक कुलेश्वर ताम्रकार, घेवर यादव, देवेंद्र रामटेके, कन्हैया, सोहन, गायिका लक्ष्मी नान्द्रे, मिथलेस सेन सहित सतीश साहू, मनीष कोठारी, विक्की, भोलाराम, गोलू, संतोष दास, पुरुषोत्तम, मनोज गंधर्व आदि शामिल हैं।