मंत्री को बताई समस्याएं
भिलाई|छत्तीसगढ़ कर्मचारीकांग्रेस नगर निगम भिलाई प्रकोष्ठ का विभिन्न मांगों को लेकर निगम के सामने प्रदर्शन जारी है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय से मुलाकात की। प्रवक्ता संजय शर्मा के अनुसार मंत्री ने उनकी समस्याएं सुनी। उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्याएं जल्द हल होंगी। प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र मोहन, शिव शर्मा, रामायण सिंह, निर्मल शर्मा, अंजनि सिंह, पवन मिश्रा, श्रवण ठाकुर शामिल थे।