पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चरित्र निर्माण व्यक्तित्व विकास पर आज से होगी राष्ट्रीय कार्यशाला

चरित्र निर्माण व्यक्तित्व विकास पर आज से होगी राष्ट्रीय कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|श्री शंकराचार्यमहाविद्यालय जुनवानी में राष्ट्रीय कार्यशाला 19 एवं 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित है। आयोजन कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन प्रकोष्ठ ने ‘चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास’ विषय पर किया है। 19 सितंबर को उद्‌घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रशिक्षण रेलवे यातायात भर्ती छत्तीसगढ़ रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक अरुण देव गौतम होंगे। अध्यक्षता कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद जोशी करेंगे। मुख्य ‌वक्ता शिक्षा उत्थान समिति दिल्ली के संयोजक अतुल कोठारी, विशेष अतिथि श्री गंगाजलि शिक्षण समिति के अध्यक्ष आईपी मिश्रा उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा होंगे। समापन सत्र के मुख्य अतिथि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. एसके पांडेय होंगे। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह ने दी।