कार्यशाला 22 को
कार्यशाला 22 को
भिलाई|वाणिज्य करविभाग ने 22 सितंबर को चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ मिलकर सेल्स टैक्स विभाग के भवन मालवीय नगर दुर्ग में कार्यशाला आयोजित की गई है। चेंबर के प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में बुधवार को वाणिज्य कर दुर्ग के संभागीय उपायुक्त उदयशंकर से मुलाकात की। भिलाई चेंबर के अध्यक्ष भीमसेन सेतपाल के अनुसार कार्यशाला में फॉर्म 17 18 समेत सेल्स टैक्स के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में अजय भसीन, पवन बड़जात्या, शिरीष अग्रवाल, दिनेश विशनानी भी शामिल थे।