- Hindi News
- 13 कर्मचारी को कर्मवीर सम्मान से सम्मानित
13 कर्मचारी को कर्मवीर सम्मान से सम्मानित
भिलाई|सिंप्लेक्स कॉस्टिंग्सलिमिटेड की भिलाई इकाई ने संस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में विशेष योगदान देने वाले 13 कर्मचारियों का कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान बुधवार को विश्वकर्मा जयंती पर दिया गया। यह सम्मान प्राप्त करने वालों में हरवंश सिंह, मनीष डे, विजय फड़के, रामदरश, तुकाराम, लक्ष्मीकांत, मनोहर लाल, अर्जुन गंगराज, मुर्तजा खान, लक्ष्मण यादव, धनसिंह, प्रतीक मैती, तृप्ति त्रिपाठी शामिल हैं। कर्मचारियों एवं सिंप्लेक्स श्रमिक कल्याण संघ ने सर्वश्रेष्ठ टीम लीडर के रूप में संगीता केतन शाह को सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के प्रबंध निदेशक प्रभा देवी शाह, केतन एम. शाह, सीईओ राजीव कुमार, कारखाना महाप्रबंधक मो. हदीस ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सम्मानित किया गया।