- Hindi News
- महिलाओं ने किया स्मृति नगर थाने का घेराव
महिलाओं ने किया स्मृति नगर थाने का घेराव
भिलाई| कोहकाकी महिलाओं ने गुरुवार को शराबबंदी को लेकर स्मृति नगर थाने का घेराव किया। थाना प्रभारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें इलाके में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। बुधवार को क्षेत्र की महिलाओं ने वहीं की गहरीन बाई उर्फ केजिया यादव पर शराब बेचने का आरोप लगाया था।
केजिया के घर के बाहर उन्होंने धरना भी दिया। प्रदर्शन में बच्चे और मितानीन भी शामिल हुए। उनका कहना है कि लंबे समय से शराब बिक्री हो रही है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बात को लेकर लोगों में आक्रोश था।