स्ट्रीट लाइट देखने रात को निकले कमिश्नर
नगरनिगम कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने गुरुवार को दिन ढलते के बाद शहर की सरप्राइज विजिट की। दरअसल वे यह देखने निकले थे कि शहर में स्ट्रीट लाइट चालू है कि नहीं। कमिश्नर ने सप्ताहभर पहले प्रकाश व्यवस्था से जुड़े अफसरों और जोन के प्रशासकीय अधिकारियों को हिदायत दी थी कि सभी स्ट्रीट लाइटें चालू हालत में रहनी चाहिए।
दुग्गा सबसे पहले नेहरू नगर क्षेत्र गए। यहां कॉलोनियों की भीतरी सड़कों का विजिट करने के बाद वे मुख्य सड़क एमआर-9 सड़क का जायजा लिया। इसके बाद सुपेला क्षेत्र में वार्ड 4 लक्ष्मी नगर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने नेहरू नगर चौक से नगर निगम की सीमा खुर्सीपार डबरा पारा तक फोरलेन के सर्विस रोड का जायजा लेते हुए स्ट्रीट लाइट के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था की भी निगरानी की। चेताने के बाद भी कई जगह स्ट्रीट लाइट बंद मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि नवरात्रि पूजा से पहले शहर की सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त हो जानी चाहिए।
प्रियदर्शिनी अंडरब्रिज की होगी सफाई
कमिश्नरने प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला अंडरब्रिज में जमा पानी और मिट्टी निकालने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। इसके बाद 27 कर्मचारियों की टीम सफाई कार्य में लगाई गई। हालांकि पानी अभी भी पूरा खाली नहीं हो पाया है। पानी कीचड़ के कारण लोग आने-जाने से अभी भी कतरा रहे हैं। अंडरब्रिज में पानी भरा होने के कारण पूरी बारिश में आवाजाही बंद रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सुपेला फाटक पर रोज जाम की स्थिति बन रही है।