- Hindi News
- स्कूलों में एनर्जी कन्जर्वेशन थीम पर पेंटिंग कॉम्पिटीशन
स्कूलों में एनर्जी कन्जर्वेशन थीम पर पेंटिंग कॉम्पिटीशन
सेंट्रलबोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से देशभर के स्कूलों में एनर्जी कंजर्वेशन पर 10 वीं पेंटिंग कॉम्पिटीशन का आयोजन किया जाएगा।
यह कॉम्पिटीशन स्टूडेंट्स में एनर्जी के प्रॉपर यूटिलाइजेशन की हैबिट डेवलप करने और उन्हें एनर्जी कंजर्वेशन के प्रति अवेयर करने के लिए चलाए जा रहे एक कैंपेन का हिस्सा है। मिनिस्ट्री ऑफ पावर और ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी की ओर से नेशनल अवेयरनेस कैंपेन-2014 चलाया जा रहा है। इसके तहत सीबीएसई की ओर से स्कूल, स्टेट और नेशनल लेवल पर पेंटिंग कॉम्पिटीशन का आयोजन किया जाएगा। स्कूल लेवल कॉम्पिटीशन 30 सितंबर से पहले आयोजित की जाएगी। इनमें से स्कूलों को बेस्ट दो पेंटिंग्स का सिलेक्शन कर 30 सितंबर से पहले नोडल ऑफिसर को भेजना होगा।
ऑनस्पॉटपेंटिंग
स्कूललेवल के बाद स्टेट लेवल कॉम्पिटीशन 15 नवंबर को कंडक्ट कराई जाएगी। इसमें स्कूल लेवल को क्रॉस करने वाले दोनों कैटेगरी के 50 स्टूडेंट्स ऑनस्पॉट पेंटिंग कॉम्पिटीशन में हिस्सा ले सकेंगे। इसका समय दो घंटे का रहेगा। इसके बाद नेशनल लेवल कॉम्पिटीशन 12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
स्टूडेंट्स को मिलेंगे इस तरह के टॉपिक्स
स्कूललेवल कॉम्पिटीशन दो कैटेगरीज और बी में कराई जाएगी। कैटेगरी में चौथी, पांचवीं, छठवीं और कैटेगरी बी में सातवीं, आठवीं, नौवीं कक्षा के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकेंगे। कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए टॉपिक्स सेव एनर्जी, सिक्योर योर फ्यूचर, कंजर्व एनर्जी फॉर ब्राइटर फ्यूचर और सेव इलेक्ट्रिसिटी टू इल्यूमिनेट मोर होम्स आदि होंगे। वहीं, कैटेगरी बी के बच्चों के लिए ग्लोबल वार्मिंग इज ग्लोबल वॉर्निंग, मेक इट राइट चेंज योर लाइट और डेवलप एनर्जी सेविंग कल्चर, लाइट मोर होम्स फॉर ब्राइटर फ्यूचर टॉपिक रहेंगे।