पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज के राजप्रधान का हुआ सम्मान

समाज के राजप्रधान का हुआ सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|छत्तीसगढ़ मनवाकुर्मी क्षेत्रीय समाज द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ का वार्षिक अधिवेशन हुआ। स्वामी आत्मानंद शिक्षण समिति ने नव निर्वाचित राजप्रधान अरुण कुमार शर्मा पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार वर्मा का सम्मान किया। इस दौरान सर्वसम्मति से शिक्षण समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष नीलकंठ वर्मा बनाए गए। उन्हें शपथ दिलाई गई। राजप्रधान श्री वर्मा ने समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने युवक युवती परिचय पत्रिका के लिए ग्राम प्रमुख को अपना नाम देने की अपील की। उन्होंने हर साल अपने कार्यकाल में 5-5 हजार रुपए देने की घोषणा की। संघ के अध्यक्ष श्री वर्मा ने स्वामी आत्मानंद शिक्षण समिति को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम के अध्यक्ष बिहारीलाल नायक रवींद्र वर्मा, क्षेत्र प्रधान कार्तिकराम वर्मा ने भी विचार रखे।