- Hindi News
- ऑनलाइन व्यवस्था शुरू, केंद्र से राज्य तक सारे स्कूल गए वेबसाइट पर
ऑनलाइन व्यवस्था शुरू, केंद्र से राज्य तक सारे स्कूल गए वेबसाइट पर
क्लिक करते ही जानकारी जाएगी स्क्रीन पर, कहां क्या सुविधा है।
सिटीरिपोर्टर|भिलाई
केंद्रसरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देशभर के सभी स्कूलों को ऑनलाइन कर दिया है। अब दिल्ली में बैठकर कोई भी दुर्ग जिले के किसी भी ब्लॉक में किसी भी स्कूल की पूरी जानकारी हासिल कर सकता है।
केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वेबसाइट में स्कूल शिक्षा उच्च शिक्षा का अलग-अलग विवरण दिया गया है। इसमें स्कूल शिक्षा से संबंधित पोर्टल में देशभर के किसी भी स्कूल का पूरा विवरण दिया गया है। जिसमें वहां की दर्ज संख्या, पढ़ाए जाने वाले विषय और हेडमास्टर सहित शिक्षकों का भी विवरण है। यहां तक कि संबंधित स्कूल में टायलेट है अथवा नहीं यह भी बताया गया है। इस वेबसाइट में मिसिंग स्कूल का भी एक कॉलम दिया हुआ है। यदि जिले का कोई स्कूल जिसकी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है तो उसे इस स्थान पर दर्ज किया जा सकता है। इस स्थिति में इसका जवाब भी तुरंत जाता है। राज्य सरकार ने भी अपने पोर्टल पर स्कूलों की जानकारी उपलब्ध कराई है। वेबसाइट में इस तरह के विवरण का लाभ यह है कि कोई भी छात्र दसवीं के बाद यदि किसी सब्जेक्ट की पढ़ाई करना चाहता है, तो वह इस वेबसाइट पर जाकर देख सकता है कि किस स्कूल में कौन सा विषय उपलब्ध है और इसके आधार पर वह कहां प्रवेश लेना चाहता है।
राज्य सरकार ने भी किया अपडेट, पूरा नहीं
राज्यसरकार ने भी अपने वेबसाइट में स्कूलों से संबंधित जानकारी को अपडेट किया है। लेकिन स्टेट पोर्टल पर जानकारी सीमित ही दी हुई है। यहां सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति का जिक्र तो है लेकिन शिष्यवृत्ति की कोई जानकारी नहीं दी गई है।