- Hindi News
- पत्नी ने मना किया नशे में हो, घूमने मत जाओ.. हादसे में मौत
पत्नी ने मना किया- नशे में हो, घूमने मत जाओ.. हादसे में मौत
एकतानगर निवासी बीएसपी में ठेका श्रमिक सीमाद्रि साहू की अज्ञात वाहन के ठोकर मारने से मौत हो गई। खुर्सीपार पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय सीमाद्रि साहू रात में शराब के नशे में था।
करीब 11 बजे उसने प|ी से कहा कि वह थोड़ा घुमने के लिए जाना चाहता है। प|ी ने मना किया। कहा कि रात ज्यादा हो गई है, नशे में भी हो। कहीं गिर जाओगे। खाना खाकर सो जाओ। लेकिन वह नहीं माना। बिना खाना खाए ही पैदल निकल गया। वह घुमते हुए सर्विस रोड पर पहुंचा और फोरलेन पार करने लगा। तभी तेज रफ्तार कोई वाहन उसे ठोकर मारकर भाग गया।
गंभीर रूप से घायल सीमाद्रि वहीं गिर पड़ा। राह चल रहे लोगों ने उसे देखा तो संजीवनी एक्सप्रैस 108 बुलवाई। लेकिन सीमाद्रि दम तोड़ चुका था। पुलिस ने अभी मर्ग ही कायम किया है। आरोपी वाहन का तो पता नहीं चला। पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है। फिलहाल ठोकर मारने वाले वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका है।