पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन साल के लिए पदाधिकारियों को किया मनोनीत

तीन साल के लिए पदाधिकारियों को किया मनोनीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन साल के लिए पदाधिकारियों को किया मनोनीत

भिलाई| बघेलखंडकुर्मवंशी क्षत्रिय समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें तीन वर्ष के लिए पदाधिकारी मनोनीत किए गए। इस कार्यकारिणी का गठन न्यूखुर्शीपार में आयोजित सामान्य सभा में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शिवबहादुर सिंह को अध्यक्ष चुना गया। अमरपाल सिंह धरमराज सिंह उपाध्यक्ष, मानसिंह महामंत्री, पुरुषोत्तम सिंह सचिव एवं राजकुमार सिंह काे कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष शिवबहादुर सिंह ने कहा कि नगर में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में रामभवन सिंह, कमलाकर सिंह, धावेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, संतोष सिंह, प्रमोद सिंह, उदित सिंह, संगीता सिंह, चंद्रो सिंह, सुरेखा सिंह सहित समाज के अनेक लोग शामिल रहे।