पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोचक प्रतियोगिताओं का समाज ने लिया आनंद

रोचक प्रतियोगिताओं का समाज ने लिया आनंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेनभवन सेक्टर-6 में अग्रसेन जयंती समारोह के तहत रविवार को रोचक और जागरुकता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। बड़ी संख्या में समाज के बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया। सरप्राइज गेम्स का भी सदस्यों ने आनंद लिया।

अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष राजरानी अग्रवाल ने बताया कि रविवार को समारोह का तीसरा दिन था। सुबह नी रेस हुई, जिसमें 9 से 12 वर्ष के बच्चों ने घुटनों के बल दौड़ लगाई। इसके बाद बिजली बचाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। 12 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए पानी बचाओ विषय पर ड्राइंग कंपीटिशन हुआ। प्रतिभागियों ने पानी बचाने के विभिन्न तरीके अपनी चित्रकला के माध्यम से प्रदर्शित किए। अंत में दुनिया चले अगाड़ी तो मैं चलूं पिछाड़ी नामक रोचक खेल भी हुआ, जिसमें में प्रतिभागियों को पीछे की तरफ दौड़ना था।

इन सभी खेलों का लोगों ने आनंद उठाया। इस अवसर पर दो सरप्राइज गेम्स भी हुए, जिसमें निधि अग्रवाल, पायल अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल और सीमा अग्रवाल विजेता रहीं। मौके पर सचिव अंजू खेतान, कोषाध्यक्ष नीलू अग्रवाल, सहसचिव वंदना गुप्ता, संरक्षक नीलम अग्रवाल, उषा अग्रवाल, शांता अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

अग्रसेन जयंती पर स्पर्धा में भाग लेती प्रतिभागी बच्ची निर्णायक।

सेक्टर-6 अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह में उपस्थित समाज के लोग।