वीसी तय करेंगे अतिथि समारोह की तारीख
छत्तीसगढ़स्वामी विवेकानंद टेक्नीकल यूनिवर्सिटी में शपथ ग्रहण समारोह की तारीख आज तय हो सकती है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एससी शर्मा चेन्नई से लौट गए हैं, वे सोमवार को इस पर चर्चा करेंगे। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय बतौर अतिथि शामिल होंगे या नहीं? यह भी आज फाइनल होगा। क्योंकि छात्र संघ पदाधिकारी उन्हें मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। यह बात वे सोमवार को वीसी के सामने रखेंगे। अगर वीसी इसके लिए राजी हो जाते हैं तो सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री ही समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
सीएसवीटीयू के छात्र संघ पदाधिकारियों ने रविवार को इसके लिए चर्चा भी की। सभी पदाधिकारी समारोह के लिए उत्साहित है। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी शामिल हो सकते हैं। उनके नाम पर भी चर्चा चल रही है।
26सितंबर पर बन सकती है सहमति : छात्रसंघ पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह जल्दी कराना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए 26 सितंबर को तय किया है। वे अपनी ओर से तारीख पेश करेंगे। इस पर सहमति बन सकती है। इधर समारोह की तैयारी के लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन भी समय मांग सकता है। क्योंकि समारोह की पूरी जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी की होगी। छात्र नेता समारोह में सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के पदाधिकारियों को बुलाना चाहते हैं।
तालमेल से काम करेंगे
^सोमवारको तारीख के लिए वीसी से चर्चा की जाएगी। सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री के नाम पर भी हम बात करेंगे। हम यूनिवर्सिटी के साथ तालमेल बनाकर काम करेंगे। नीतेशमिश्रा, प्रदेशतकनीकी प्रमुख, एबीवीपी
^छात्रसंघ पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर आज वीसी चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौन होंगे, यह अभी तय नहीं है।\\\'\\\' जीआरसाहू, रजिस्ट्रार,सीएसवीटीयू