बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे राशि
भिलाई| नरेंद्रमोदी आर्मी जन उपदेश समाज कल्याण समिति ने अपना जिला कार्यालय शुरू किया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र भोजक महासचिव चंचल पाल के अनुसार जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए घर-घर एवं दुकानों में जाकर मदद एकत्र की जा रही है। इसे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा। इस दौरान भंडारा भी हुआ। मौके पर उपाध्यक्ष मनोज मलिक, अखिलेश द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री पीयूष वडेर, योगेश खत्री, सूरज कुमार साहू, अंकुश अग्रवाल, रवि सिंह राजपूत आदि मौजूद थे।