जवान कंप्यूटर पर काम करना सीखें
आईजीप्रदीप गुप्ता ने रविवार को शहर के थानों का अचानक विजिट किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के कंप्यूटर पर काम करने की योग्यता, विवेचना कार्य के स्तर रूटीन के कामकाज में रीफ्रेशर कोर्स का प्रभाव की जांच की।
यह साल में एक बार जैसा आईजी का निरीक्षण हुआ करता है वैसा नहीं था। लेकिन पुलिस कर्मियों में इसको लेकर हड़कंप रहा। आईजी ने इसे निरीक्षण के बजाय विजिट नाम दिया। उन्होंने कहा कि समस्याओं को जानना, कामकाज में ट्रेनिंग का प्रभाव और बेहतर काम के लिए संभावनाएं तलाशनी ही इस विजिट का उद्देश्य था। उनके साथ एसपी डाक्टर आनंद छाबड़ा और सीएसपी वीरेंद्र सत्पथी थे। आईजी सबसे पहले भिलाई नगर थाना गए। वहां करीब आधा घंटे रुके। कर्मचारियों से कहा कि वे अच्छी विवेचना करें और संपत्ति संबंधी अपराध की पेडिंग हो इसका ध्यान रखें। कंप्यूटर पर काम करना सीखें। उन्होंने कंप्यूटर पर काम कर दिखाने के लिए भी कहा। कर्मचारियों से समस्याएं भी पूछीं। इसके बाद वे पुलगांव थाना पहुंचे। रिकार्ड चेक किया।
^यह विजिट हमने कर्मचारियों को काम में आने वाली समस्याओं को समझने और बेहतर काम की संभावनाओं को तलाशने के लिए किया। री फ्रेशर ट्रेनिगं का कर्मियों पर क्या असर पड़ रहा है, यह भी देखना था। जहां इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कोई कमी है, उसके लिए प्रस्ताव भी हम शासन को भेजेंगे। \\\'\\\' प्रदीपगुप्ता, आईजीदुर्ग रेंज
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों जवानों से की चर्चा।