महिला को झांसा, जेवर ले उड़ा
भिलाई-3के बिजली कॉलोनी में सोमवार को बिजली कंपनी के कर्मचारी पी हरी नाथ की प|ी के साथ धोखाधड़ी की अजीब घटना हुई। वारदात को आरोपी ने बड़ी ही सफाई और योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया है।
घटना सुबह साढ़े दस बजे की है। जब हरी नाथ कार्यालय के लिए निकल चुका था। उसकी प|ी पी विनीता घर पर अकेली थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया और उसने विनीता से कहा कि उसके पति के ऑफिस वैशाली नगर में चोरी हो गई है। उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बिठाया है। वह घबराया हुआ है। इसलिए हरी नाथ ने मुझे भेजा है कि घर में जितने भी जेवर और नगद रुपए होंगे, उसे कहीं अच्छी जगह छिपा सकूं। विनीता भी घबरा गई और उसने घर की सारी ज्वेलरी और 5 हजार रुपए एक बैग में भरकर आरोपी को दे दी। आरोपी तत्काल वहां से रफूचक्कर हो गया। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है।