आहत हुई मां ने किया सुसाइड
बेटाजुदा हुआ तो मां डिप्रेशन में चली गई। खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली। सोमवार को उस महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। द्रवित करने वाली यह घटना जामुल इलाके की है।
15 सितंबर को 32 वर्षीय भूमिका परमार ने मायके में पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद परिजनों ने सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार चल रहा था। तहसीलदार मधु हर्ष ने भूमिका का बयान लिया। बयान में भूमिका ने बताया था कि वह अपने 6 वर्षीय बेटे युवराज तिवारी से अलग रहती थी। इससे वह काफी तनाव में चली गई थी।
उसने दस साल पहले प्रशांत तिवारी से प्रेम विवाह किया था। उनका एक बेटा भी था। इस दौरान दोनों के बीच मन-मुटाव हुआ। उन्होंने तलाक दे दिया। इसके बाद उसने दो महीने पहले ही पटना के मनीष कुमार टांक से कोर्ट मैरिज की। 15 सितंबर को वह कुछ ज्यादा डिप्रेशन में चली गई। फिर ये घटना हो गई।