पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेबसाइट खराब: स्कॉलरशिप के लिए नहीं भर सकेंगे फार्म

वेबसाइट खराब: स्कॉलरशिप के लिए नहीं भर सकेंगे फार्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|अल्पसंख्यक वर्गके स्कॉलरशिप के लिए कॉलेज के छात्रों को ऑन लाइन फार्म भरने में परेशानी हो रही है। यह परेशानी अभी कायम रहेगी, क्योंकि वेबसाइट को अब तक सुधारा नहीं गया है। वेबसाइट में तकनीकी खराबी जाने की वजह से छात्र फार्म सबमिट नहीं कर सकेंगे। उन्हें इसके लिए इंतजार करना होगा। आदिम जाति सहायक आयुक्त माया वारियर ने बताया कि एनआईसी की मदद से खराबी को सुधारा जाएगा। 9वीं और 10वीं के छात्र भी स्कॉलरशिप फार्म भर रहे हैं। परेशानी उन्हें भी होगी। जिन छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिला है, वे कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं।