निबंध प्रतियोगिता
भिलाई| लायंसपरिवार भिलाई ग्रेट द्वारा हिंदी दिवस पखवाड़े पर सरस्वती शिशु मंदिर न्यू खुर्सीपार में बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विषय रखा गया था ‘हिंदी मेरे हिंद खी धड़कन’। इस निबंध प्रतियोगिता में विजेता हुए प्रथम स्थान पर कक्षा नवमी के छात्र गुलशन कुमार, द्वितीय कक्षा दसवीं की छात्रा अंजली शर्मा रहीं। इसी तरह काव्य पाठ में प्रथम कृति केशरी, द्वितीय गुलशन कुमार तथा तृतीय खुशबू साहू रहीं। लायनेस क्लब भिलाई ग्रेट की अध्यक्षा भारती अग्रवाल ने विचार रखे। मौके पर सरोज अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, प्रेमलता अग्रवाल, बीना अग्रवाल, संगीता अग्रवाल एवं प्रेमलता सिंघल आदि उपस्थित थे।