पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दैनिक भास्कर रियल स्टेट एक्सपो 26 से

दैनिक भास्कर रियल स्टेट एक्सपो 26 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|ट्विनसिटी केबिल्डरों के बीच अपनी मजबूत पहचान बना चुका दैनिक भास्कर का सालाना आयोजन रियालिटी एक्सपो अर्थात रियल इस्टेट एग्जीबिशन 26 सितम्बर से शुरू हो रहा है। इसमें ग्राहकों को फ्लैट, बंगले, रो-हाउस, टाइल्स, आर्किटेक्ट, स्पॉट लोन आदि वास्तु की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी।

सिविक सेंटर कला मंदिर में आयोजित इस एक्सपो में ट्विनसिटी के रियल स्टेट व्यावसायियों का मेला लगेगा। आयोजन 26 से 28 सितम्बर प्रतिदिन सुबह 12.30 से रात्रि 10 बजे तक होगा। स्थानीय बिल्डरों को बढ़ावा देने और लोग अपने बजट में आसानी से घर खरीद सके, के उद्देश्य से दैनिक भास्कर ने बिल्डरों को एक मंच पर लाने की पहल की है। पिछले साल मिली अपार सफलता के बाद रियल एक्सपो का यह दूसरा साल है। इसमें रियल इस्टेट के व्यावसायिक स्थानीय लोगों को आशियाना बनाने उनके सपने को साकार करने की योजना बताएंगे। वहीं अपने प्रोजेक्ट की गुणवत्ता, आधुनिक सुविधाएं, स्पॉट विजिट और बंगलो से लेकर प्लाट तक की योजनाओं से अवगत कराएंगे। इसके अलावा रियल इस्टेट की बढ़ती स्पर्धा से रूबरू कराया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़ी सभी जानकारी के लिए रणजीत सिंह मोबाइल नम्बर 8889855666 में संपर्क किया जा सकता है।