अनन्या सर्कल ने जीता गोल्ड मैडल
बीएसपीसिंटर प्लांट-3 की अनन्या क्वालिटी सर्कल टीम ने क्वालिटी सर्कल प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता है। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में हुई स्पर्धा में 58 टीमों ने भाग लिया। इसमें बीएसपी ने बेस्ट ऑफ कन्वेंशन का अवार्ड भी जीता।
अनन्या टीम ने एयरो डायनामिक मॉडिफिकेशन के द्वारा सिंटर बनाने की विधि में सुधार पर प्रस्तुति दी। सिंटर बनाने के दौरान ड्रम फीडर का कॉलर जाम हो जाता था। टीम के सदस्यों ने खराब हो चुके स्लिंग से ब्रश बनाकर ड्रम फीडर के कॉलर के पास फिक्स कर दिया, जो लगातार ड्रम फीडर के कॉलर के जाम की सफाई करता है। इससे एयर ब्लो में सुधार कर कोनों में जमने वाले मटेरियल को भी कम करता है। जिससे सिंटर क्वालिटी बढ़ी सिंटर डस्ट में कमी आई, सिंटर प्लांट के रखरखाव और पर्यावरण की दिशा में भी सुधार हुआ। विभाग एवं संयंत्र को आर्थिक बचत हुई। टीम के लीडर आर एल बनर्जी, डिप्टी लीडर शैलेन्द्र जैनवार सहित अंशलाल, गंगाधर, राजेश कुमार कुशवाहा और नरेन्द्र बहादुर सिंह सदस्य थे।