पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिलाई में घटते रोजगार पर जताई गई चिंता

भिलाई में घटते रोजगार पर जताई गई चिंता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|औद्योगिक क्षेत्रइंटक ने प्रदेश इंटक के नए पदाधिकारियों एवं नंदिनी माइंस के मान्यता चुनाव में जीतने वाले इंटक पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम द्रविड़ भवन छावनी में हुआ। अध्यक्षता इंजीनियरिंग स्वतंत्र श्रमिक संघ के अध्यक्ष रमाकांत दास ने की।

औद्योगिक क्षेत्र इंटक के महासचिव प्रभुनाथ मिश्रा ने कहा कि बीएसपी से जुड़े भिलाई-दुर्ग के उद्योगों की स्थिति खराब है, जिसके कारण रोजगार के अवसर घटे हैं। यह चिंता का विषय है। बीएसपी से जुड़े सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एचएससीएल, बीआरपी फेरो स्क्रैप निगम में नियमित कर्मचारियों की संख्या नहीं के बराबर हो गई है। उन्होंने कहा कि बीएसपी स्कूल बंद होने, अस्पतालों की स्थिति बदतर होने, छठी लीज नहीं आने से निजी क्षेत्रों के शिक्षा, चिकित्सा एवं बिल्डर्स को फायदा हो रहा है। इसके खिलाफ इंटक यूनियनों को जनसंघर्ष की तैयारी करनी होगी। स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के उपमहासचिव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य निर्मल मिश्रा ने कहा कि वे भिलाई की समस्याओं को समझते हैं। इसलिए मजदूर साथियों की टीम बनाकर टाउनशिप, अस्पताल एवं संयंत्र के भीतर समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखे हुए हैं। जिसके परिणाम जल्द सामने आएंगे। आरबीके राव, उमेश कुमार मिश्रा, आरडी कोरी आदि ने भी विचार रखे। सम्मानित होने वालों में प्रदेश इंटक के सचिव निर्मल मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्रा, नंदिनी माइंस यूनियन के अध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा, सचिव यूनस मसीह एवं आरबीके राव शामिल हैं।