पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फॉर्म भरने में अब भी दिक्कतें, सुधारने में सिर्फ खानापूर्ति

फॉर्म भरने में अब भी दिक्कतें, सुधारने में सिर्फ खानापूर्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|पंडित रविशंकरशुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्राइवेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने में छात्रों को अब भी दिक्कतें हो रही है। चालान जमा करने से लेकर फॉर्म सबमिट करने तक की समस्या अब भी बरकरार है। यूनिवर्सिटी ने इन्हें सुधारने के लिए पहल के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की है। इधर सर्वर डाउन की वजह से ज्यादातर छात्रों ने फॉर्म सबमिट ही नहीं किया है। इसे देखते हुए यूनिवर्सिटी ने पार्ट-1 और पार्ट-3 परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी है। पहले 8 दिसंबर थी,अब 12 दिसंबर तक कर दिया गया है। वहीं पार्ट-1 के स्टूडेंट्स 16 दिसंबर तक ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करेंगे। यूनिवर्सिटी ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था, जो अक्सर बंद रहता है।

खबरपेज 22 पर