पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ हजार कर्मियों को अफसर बनने का इंतजार

आठ हजार कर्मियों को अफसर बनने का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|भिलाई इस्पातसंयंत्र में कार्यरत करीब 8 हजार कर्मी अफसर बनने का इंतजार कर रहे हैं। चार सालों से प्रबंधन ने प्रमोशन प्रक्रिया शुरू नहीं की है। जबकि सेल एक साल की आड़ में प्रक्रिया दोहराने के लिए सर्कुलर जारी कर चुका है। क्राइटेरिया में आने के बाद भी सालों से एक ही पद पर काम करते रहने से कर्मियों में आक्रोश पनप रहा है। कर्मियों को अफसर बनाने के लिए पिछली बार 2010 में प्रमोशन प्रक्रिया अपनाई की गई थी। वह भी तब जब सेल ने इसके लिए 2008 में अगस्त नवंबर में दो अलग-अलग बार सर्कुलर जारी किए। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि प्रबंधन प्रत्येक एक साल की आड़ में प्रमोशन की प्रक्रिया दोहराएगा। जितने कर्मी प्रमोशन के लिए आवेदन करेंगे। खबरपेज 21 पर