भिलाई। अब निगम चुनाव में नामांकन लेने वालों की होड़ दिखने लगी है। मंगलवार को नामांकन पत्र लेने वालों में भाजपाई आगे रहे। उसके पार्षद टिकट के 22 दावेदारों ने नामांकन पत्र लिया वहीं कांग्रेस के 11 लोगों ने ही नामांकन लिए। हालांकि वे कह रहे कि उन्होंने तो अभी केवल नामांकन पत्र ही लिया है जमा थोड़े ही किया है। पर ये उनकी पार्टी पर दबाव बनाने की रणनीति भी हो सकती है।
कल तक जहां भाजपाई नामांकन पत्र लेने में पीछे थे वहीं आज कलेक्टोरेट में उन्हीं की संख्या ज्यादा थी। हालांकि नामांकन जमा करने वालों में भाजपा या कांग्रेस में से कोई नहीं दिखा। टिकट का फैसला अभी हुआ नहीं है। पार्षद टिकट भी भाजपा
में तीन या चार दिन बाद ही होने की संभावना नेता बता रहे हैं लेकिन नामांकन पत्र लेने की ये होड़ बगावत के संकेत भी हो सकते हैं।
जानिए, किस दल में क्या चल रहा
भाजपा : जिला स्तरीय समिति की बैठक शहर मंडल की बैठक में पार्षद पद के दावेदारों को लेकर चर्चा हुई। इसमें राजेश ताम्रकर, शिव चंद्राकर, जिला मंत्री कांतिलाल बोथरा, शहर अध्यक्ष महावीर लोढ़ा, महामंत्री दिनेश देवांगन, शिवेन्द्र परिहार मौजूद थे। सूची को आज जिला स्तरीय समिति की बैठक में रखा जाएगा। 12 दिसंबर को फाइनल नामों की सूची जारी करने की बात कही जा रही है।
कांग्रेस : महापौर का फैसला दिल्ली में कल संभव कांग्रेस के महापौर टिकट का फैसला दिल्ली में 11 दिसंबर को हो सकता है। मंगलवार को नेताओं ने प्रदर्शन के बाद बैठक की। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोती लाल वोरा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस संहदेव, प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद, सांसद ताम्रध्वज साहू, मोहसिना किदवई शामिल हुए। जंतर मंतर में कार्यक्रम के बाद भी बैठक होगी।
अन्य : स्वाभिमान मंच सहित अन्य दल फिलहाल महौल नहीं बना पाए हैं। तीसरे धड़े की तरफ से अभी तक कोई महत्वपूर्ण नाम सामने नहीं आया है। निर्दलीय भी फिलहाल यही उम्मीद कर रहे हैं कि कोई पार्टी उन्हें टिकट दे दे।
कहीं बगावत की तैयारी तो नही
आशंका : भाजपा 12 को टिकट फायनल करने की बात कह रही है। घोषणा हो जाए यह जरूरी नहीं। वहीं कांग्रेस के सारे नेता अभी दिल्ली में हैं। देरी इधर भी होगी। ऐसे में दावेदारों का पहले ही नामांकन फार्म लेना यह संकेत दे रहा है कि दोनों दलों में बगावत हो सकती है।
या पार्टी का ही निर्देश
रणनीति : राजनीतिक हल्कों में कयास इस बात के भी लगाए जा रहे हैं कि यह पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा हो सकती है। दरअसल दोनों दल एक दूसरे को परख रहे हैं। ताकि यह तय हो सके कि मुकाबले में मजबूत प्रत्याशी उतारा जाए। फॉर्म लेने अभी कहा जाए। बाद में
बी-फॉर्म जारी करेंगे।
फॉर्म लेने वालों ने कहा- सोच समझ के कर रहे ऐसा
भाजपा : सुनील साहू : पार्टी जो कहे वहीं करेंगे। अभी नामांकन फार्म ही तो लिया है। वैसे पार्टी की तरफ से पूरा आश्वासन मिला है, नेताओं ने है कि अब कार्यालय आने की जरूरत नहीं, जाकर तैयारी करो।
मनोज यादव : पार्टी टिकट देगी तभी चुनाव लडूंगा। पार्टी के प्रति विश्वास के कारण ही मैंने नामांकन फार्म लिया है।
कांग्रेस : मुकेश पांडे : पार्टी किसी कारणवश टिकट नहीं देती है तो देखेंगे। कुछ सोच समझकर ही तो नामांकन पत्र लिया है।
लक्ष्मी यादव : पार्टी जो निर्देश करेगी उसके हिसाब से काम करेंगी। पार्टी से मुझे टिकट मिलना कन्फर्म हो गया है। पार्टी के नेताओं के निर्देश पर ही मैंने नामांकन फार्म लिया है।
मंगलवार को इन्होंने भरा फॉर्म : भाजपा- सुनील साहू वार्ड 41, देवानंद वर्मावार्ड 43, मनोज यादव वार्ड 50, रवि मिश्रा वार्ड 32, अजय शंकर दुबे वार्ड 38, अश्वनी चंदेल वार्ड 33, मालती सार्वावार्ड 31, छन्नूलाल एल्डरमैन वार्ड 35, संतोष कुमार साहू वार्ड 35, विनोद कुमार वार्ड 23, संदीप देवांगन वार्ड 26, मोहन केशरवानी वार्ड 26, मनोज साहू वार्ड 29,योगेंद्रनाथ साहू वार्ड 1, लक्ष्मी राजपूत वार्ड 3, सरिता ताम्रकार वार्ड 7, नरेंद्र गुप्ता वार्ड 36, कुमुद बघेल वार्ड 21, अजय शंकर दुबे वार्ड, चमेली साहू वार्ड 1, प्रमोद पाटिल वार्ड 21, ज्ञानेश्वर ताम्रकार वार्ड 9। कांग्रेस- मुकेश पांडे वार्ड 36, मदन जैन वार्ड 38, राजकुमार पाली वार्ड 23, विजयंत पटेल वार्ड 5, विभा
नायक वार्ड 7, नंदकिशोर तिवारी वार्ड 39, अनिल धनकर वार्ड 42, लक्ष्मी यादव वार्ड 50, मदन जैन वार्ड 38, लिखन साहू वार्ड -1, विजय जलकारे वार्ड 23, अब तक: महापौर के लिए कुल 12 और पार्षद के लिए 130 फार्म ले चुके हैं।
ऐसा भी : एक कतार में बैठे दिखे भाजपा के दावेदार
कार्यक्रम भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ा था। इसमें भाजपा से महापौर टिकट के दावेदार दीपक देवांगन, उशा टावरी, चंद्रीका चंद्राकर, बानी
सोनी, चंद्रकला खिचरीया, शारदा गुप्ता सामने की पंक्ति में एक कतार में बैठे नजर आए।
रोचक : पति-पत्नी ने एक ही वार्ड से लिया नामांकन फॉर्म वार्ड-एक नयापारा से पति व पत्नी दोनों ने ही नामांकन फॉर्म लिया है। फॉर्म लेने पति योगेंद्र साहू पहुंचे। वर्तमान में उनकी पत्नी चमेली साहू भाजपा की पार्षद हैं, लेकिन पार्टी द्वारा अब तक टिकट तय नहीं करने से विचलित दोनों ने ही नामांकन फॉर्म लिया है। हालांकि उनके द्वारा फॉर्म जमा नहीं किया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में वार्ड अनारक्षित है। कोई भी यहां से चुनाव लड़ सकता है।
दुर्ग निगम चुनाव 2014 : पार्टी की रणनीति कहें या दबाव बनाने दावेदारों की राजनीत।
(मंगलवार को कांग्रेस की रागिनी सोनी फॉर्म जमा करने पहुंची। भाजपा की जयश्री जोशी खरीदने। इस दौरान रागिनी ने जोशी से आर्शीवाद लिया।)