पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र छात्राओं को घर में इकट्‌ठे देख किया हंगामा

छात्र-छात्राओं को घर में इकट्‌ठे देख किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|भिलाई छावनीशंकर नगर आईटीआई कालोनी में आईटीआई के प्रिंसिपल के क्वार्टर में कुछ लड़के लड़कियों को देख मोहल्ले के नागरिकों ने हंगामा कर दिया। वे यहां अनुचित कार्य होने की आशंका व्यक्त कर रहे थे। वे प्रिंसिपल के घर के पास एकत्रित हो गए। पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस ने जब घर की जांच की तो वहां कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। वहां इंजीनियरिंग के तीन युवक और तीन युवती थीं। दो युवक और युवती रायपुर से थीं।

नागरिक कह रहे थे कि इस घर में पहले अनुचित कार्य होता था। अभी भी कुछ लडके लडकी घर के भीतर घुसे हुए हैं। वे पहले भी यहां चुके हैं। पुलिस ने जब युवक युवतियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे एक साथ पढ़ते हैं और आपस में दोस्त हैं। प्रिंसिपल का ट्रांसफर होने के कारण उनका एक दोस्त भिलाई शिफ्ट हो गया है। उसी से मिलने के लिए ही वे यहां आए हैं। पुलिस ने यह बात नागरिकों को बताई तो वे मानने के लिए तैयार नहीं हुए। अंत में प्रिंसिपल केआर देवांगन को बुलाया गया।

विरोध