- Hindi News
- घर में शौचालय नहीं तो आवेदन करें, निगम देगा 20 हजार रुपए सहायता राशि
घर में शौचालय नहीं तो आवेदन करें, निगम देगा 20 हजार रुपए सहायता राशि
भिलाई|शहरी क्षेत्रके सभी घरों में शौचालय बनाने का लक्ष्य नगर निगम ने रखा है। निगम ने आवेदन सभी जोन से आवेदन मंगाए हैं। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। शौचालय के लिए निगम द्वारा सहायता राशि दी जा रही है। पहले यह राशि 10 हजार रुपए थी, लेकिन इसे बढ़ा दिया गया है। अफसरों ने बताया कि शौचालय के लिए 20 हजार रुपए सहायता राशि दी जाएगी। इसके लिए लोगों को आवेदन करना होगा। आवेदन की जांच के लिए निगम के इंजीनियर जाएंगे। वे शौचालय के लिए एप्रूवल करेंगे। इसके बाद अागे की कार्रवाई होगी।