पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे तो धक्कामुक्की

पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे तो धक्कामुक्की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलीथिनके खिलाफ नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान निगमकर्मियों को सेक्टर-6 में विरोध का सामना करना पड़ा। घटना शाम पांच बजे की है। जब उड़नदस्ता दल सेक्टर-6 स्थित संगम डेयरी पहुंचा। यहां डेयरी संचालक विनोद उपाध्याय ने दरवाजे से ही दल को लौटाया। निगम कर्मियों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें खरी-खोंटी सुननी पड़ी। साथ ही धमकी भी मिली। जांच दल के अजय शुक्ला और शरद दुबे ने बताया कि सेक्टर-6 में संगम डेयरी के संचालक विनोद उपाध्याय ने कार्रवाई के दौरान दादागिरी की। उसने अपने आप को मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय का भाई बताया और झूमाझटकी की। डेयरी के संचालक ने यह तक कहा कि, कलेक्टर और एसपी भी मेरा कुछ नहीं कर सकते। मैं चाहूं तो सभी की नौकरी से निकलवा सकता हूं।

^नगर निगम के कर्मचारी पॉलीथिन की जांच के नाम पर वसूली कर रहे हैं। मेरे पास रिकार्डिंग भी है। मैंने मंत्री जी का नाम नहीं लिया है। निगम के कर्मचारी बचने के लिए ऐसा बोल रहे हैं। मैं मार्केट का प्रेसिडेंट भी हूं। ऐसा क्यों बोलूंगा। विनोदउपाध्याय, संचालक, संगम डेयरी, सेक्टर-6

^संगम डेयरी के संचालक विनोद उपाध्याय ने कार्रवाई में व्यवधान डाला। उसने दादागिरी की। अपने आप को मंत्री का भाई भी बताया। जब हम कार्रवाई करने लगे तो उसने झूमाझपटी की। इससे हमें वहां से लौटना पड़ा। हमने इसकी सूचना आयुक्त को दे दी है। अजयशुक्ला, सदस्य, उड़नदस्ता दल

^संगम डेयरी का संचालक मेरा भाई नहीं है। अगर वह ऐसा कहा होगा तो गलत है। नियम-कानून के खिलाफ जो भी जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वैसे तो पूरे भिलाई के लोग मेरे भाई है, लेकिन नियम के खिलाफ जाए तो प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। प्रेमप्रकाशपांडेय, उच्च शिक्षा मंत्री

मंत्री ने कहा- कोई मेरा भाई नहीं.. कानून सबके लिए

निगम अमला और डेयरी संचालक के बीच मौके पर हुई बहस