पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 हजार कर्मचारियों से भी होगी वसूली

11 हजार कर्मचारियों से भी होगी वसूली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपीमें प्रबंधन 23299 कर्मियों से भी अतिरिक्त भुगतान वसूला जाएगा। यह वसूली 6 साल पूर्व एचआरए के खाते में प्रबंधन द्वारा किए गए अतिरिक्त भुगतान के एवज में की जाएगी। अफसरों से अतिरिक्त भुगतान 12 महीने में वसूला जा रहा है। वहीं कर्मियों से 11 किश्तों में यानि 11 महीने में की जाएगी।

बीएसपी, राजहरा राउरकेला स्टील प्लांट में प्रबंधन ने अपने अफसरों कर्मियों को अप्रैल 2005 से नवंबर 2009 तक निर्धारित से अधिक एचआरए का भुगतान किया था। इससे सेल को 16.71 करोड़ का नुकसान हुआ। साथ ही डीपीई की गाइड लाइन भी किया गया। इस पर कैग ने आपत्ति करते हुए सेल से इस अतिरिक्त भुगतान को अफसरों कर्मियों से वसूल कर रकम शासन के खाते में जमा करने के निर्देश दिए है।

अफसरों के जनवरी वेतन से तो प्रबंधन ने कटौती शुरू कर दी लेकिन कर्मियों के मामले को महीने भर के लिए टाल दिया। ताकि अफसरों कर्मियों के वेतन से एक साथ कटौती किए जाने से कहीं असंतोष का वातावरण निर्मित हो जाए।

ढाईप्रतिशत अतिरिक्त भुगतान

सेलके जिन शहरों में प्लांट या माइंस है, डीपीई ने उन्हें केटेगरी में बांट रखा है। उस हिसाब से एचआरए निर्धारित किया गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र बी-2 केटेगरी में होने की वजह से बेसिक का 15 प्रतिशत और राजहरा सी ग्रेड में होने की वजह से 7.50 प्रतिशत एचआरए दिया जाना था लेकिन बीएसपी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को ढाई प्रतिशत अधिक भुगतान कर दिया। कर्मियों में यह राशि कम से कम 5 हजार अधिक से अधिक 20 हजार रुपए हो रही है।

अफसरों से कम मोहलत

अतिरिक्तभुगतान वसूलने प्रबंधन को एक साल का समय दिया गया है। इसके चलते अफसरों से 12 किश्तों में वसूली की जा रही है। जिनकी संख्या 9000 है। वहीं कर्मियों को 11 महीने में अतिरिक्त भुगतान क्लियर करना होगा। इसके अलावा प्रबंधन की समस्या उन कर्मियों को लेकर है जो रिटायर हो चुके हैं और फाइनल पेमेंट भी किया जा चुका है।

आदेश पर सीटू ने लगाई आईडी

इधरप्रबंधन द्वारा एचआरए के अतिरिक्त भुगतान की वसूली की जानकारी मिलने के बाद से कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। कर्मियों के विरोध का सामना करना पड़े इसे देखते हुए सीटू ने डीएलसी सेंट्रल के यहां आईडी लगा दी है। सीटू अध्यक्ष एसपी डे ने बताया कि प्रबंधन ने 2005 से 209 तक एचआरए का भुगतान किया है उस पर एनजेसीएस की बैठक में अनुबंध किया गया था। ऐसे में कटौती का एकतरफा आदेश कैसे जारी कर सकता है। आदेश जारी होने के पूर्व ही वे आईडी लगा चुके हैं। जिस पर 19 फरवरी को सुनवाई होनी है।