पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शासकीय स्कूल वृंदानगर में वार्षिकोत्सव कल

शासकीय स्कूल वृंदानगर में वार्षिकोत्सव कल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|शासकीय प्राथमिकशाला वृंदानगर कैम्प-1 में 12 फरवरी को वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा होंगे।

अध्यक्षता चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रदेश मंत्री एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल करेंगे। विशेष अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉ. केवी राव, युवा चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अजय भसीन, शरद तिवारी और डॉ. दिवाकर भारती होंगे। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता होंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी करेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के सचिव विकास सिंघल होंगे। अध्यक्षता खिलावन कुमार साहू तृप्ता कश्यप करेंगे।