पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूनतम मजदूरी के लिए रसोइया संघ देगा धरना

न्यूनतम मजदूरी के लिए रसोइया संघ देगा धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|छत्तीसगढ़ मध्यान्हभोजन रसोइया संघ अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर 12 फरवरी को रायपुर में धरना देंगे। संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा के अनुसार पूरे प्रदेश रसोइया संघ सुबह 11 से शाम 4 तक धरना स्थल बूढ़ा तालाब रायपुर में एकत्र होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में मुख्य रूप से केंद्र द्वारा घोषित श्रमिक अनुसूची में रसोइयों को शामिल कर केंद्र राज्य सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी प्रदान की जाए। ग्रीष्मकालीन अवकाश का मजदूरी जाए। समूह बीमा योजना में शामिल कर लाभ दिया जाए। रसोइयों के खातों को प्रधानमंत्री जन धन योजना से जोड़ा जाए आदि मांग शामिल हैं। धरना में पूरे प्रदेश के सभी ब्लॉकों से संघ के लोगों ने भाग लेंगे।