पदमवार अटैच, श्रीवास को रिसाली भेजा
भिलाई|नगर निगमके सभी जोन के अफसर इधर से उधर किए गए। आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने प्रशासनिक कसावट लाने के लिए नई पदस्थापना की है।
हाल ही में विवादों में आए जोन-2 के ईई अरुण श्रीवास को जोन-6 रिसाली का प्रभार दिया गया है। उनके खिलाफ पार्षद पीयूष मिश्रा ने शिकायत की थी। वहीं आरके पदमवार को जोन-2 से स्वच्छ भारत अभियान में अटैच किया गया। आयुक्त के इस कसावट को ईई के खिलाफ कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। आयुक्त ने आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने कहा है।
जोन अफसर इधर से उधर
इंजीनियरपहले अब
बीके देवांगन जोन-6 जोन-1
डीके वर्मा जोन-1 जोन-2
अरुण श्रीवास जोन-2 जोन-6
संजय बागड़े जोन-6 जोन-1
एमपी देवांगन मुख्यालय से जोन-2
संजय शर्मा जोन-1 राजीव आवास योजना
आरके पदमवार जोन-2 स्वच्छ भारत अभियान