पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीस: मॉनीटरिंग के लिए बने कमेटी

फीस: मॉनीटरिंग के लिए बने कमेटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|प्राइवेट स्कूलोंकी फीस पर निगरानी रखने जिला स्तरीय कमेटी बनाने की मांग एनएसयूआई ने की है। मंगलवार को एनएसयूआई की राष्ट्रीय प्रतिनिधि अभिजीत कौर निरंकारी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और प्रदेश के शिक्षा मंत्री केदार कश्यप के नाम सीएसपी विवेक शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय प्रतिनिधि कौर ने कहा कि, भिलाई एजुकेशन हब है। यहां के स्कूल संचालक बच्चों के पैरेंट्स की जेब काट रहे हैं। वे मनमानी फीस वसूल रहे हैं। पिछले साल फीस बढ़ाई गई। शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। इस सत्र स्कूलों की फीस बढ़े। इसके लिए जिला प्रशासन को स्थानीय कमेटी बनानी चाहिए। मौके पर प्रशांत बोकड़े, जलेश्वर कोसले, निशा, पूजा मेश्राम, इमला भावे, लोकेश्वरी ठाकुर, ममता ठाकुर और दीपा यादव आदि मौजूद थे।