पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिस कॉलेज का कैंपस क्लीन, वहां के छात्र नेता होंगे सम्मानित

जिस कॉलेज का कैंपस क्लीन, वहां के छात्र नेता होंगे सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाई देखने के लिए बनेगी टीम...

^स्वच्छताअभियान के तहत अब प्रदेश के साफ-सुथरा कॉलेज के छात्र नेताओं को यूनिवर्सिटी सम्मानित करेगा। यह अच्छी पहल है। सरप्राइज चेकिंग के लिए छात्र नेताओं की टीम बनेगी। इसके अलावा छात्र हित के जो मामले पेंडिंग है। इसके लिए प्रबंधन से चर्चा की जाएगी। इससे छात्रों को फायदा हो। गगनमित्तल, सचिव, छात्र संघ, सीएसवीटीयू

चेकिंग के लिए बनेगी टीम

कॉलेजोंकी सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए छात्र संघ पदाधिकारियों की टीम बनेगी। यह टीम शेड्यूल बनाकर निरीक्षण करने के लिए कॉलेज जाएगी। जहां वे सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। सफाई को लेकर वे छात्रों से भी बात करेंगे। अगर उन्हें कहीं खामियां मिली तो वे सीधे इसकी शिकायत यूनिवर्सिटी प्रबंधन से करेंगे।

सम्मान पाने के लिए छात्र नेताओं को ये करना होगा

{सफाईको लेकर खुद से पहल करनी होगी।

{कॉलेज कैंपस में डस्टबिन होने चाहिए।

{कैंपस को प्लास्टिक मुक्त रखना होगा।

{शौचालय की नियमित सफाई हो।

{कैंटीन, मेस और कैफेटेरिया साफ-सुथरा हो।

{क्लासरूम, लैब और हॉल को व्यवस्थित रूप से रखा जाए।

एजुकेशन रिपोर्टर। भिलाई

प्रदेशके इंजीनियरिंग कॉलेजों के फैकल्टीज छात्र संघ पदाधिकारियों को अब पढ़ाई के अलावा साफ-सफाई पर भी ध्यान देना होगा। सीएसवीटीयू अब बेस्ट क्लीन कॉलेज को सम्मानित करेगा। कॉलेज के छात्र नेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सीएसवीटीयू की यह प्लानिंग है। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने हाल ही में प्रदेश के सभी कॉलेजों के प्राचार्य को सर्कुलर जारी कर इसे लागू करने के लिए कहा।

कॉलेजों में सफाई व्यवस्था कैसी है? इसका निरीक्षण सीएसवीटीयू छात्र संघ पदाधिकारी करेंगे। वे समय-समय पर कॉलेजों की सरप्राइज चेकिंग करेंगे। अगर उन्हें कहीं पर भी गंदगी मिली तो वे यूनिवर्सिटी को अपनी रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट के आधार पर यूनिवर्सिटी अपने कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र नेताओं को सम्मानित करेंगे। सीएसवीटीयू के एक्जीक्यूटिव स्टूडेंट्स काउंसिल की मीटिंग में छात्र संघ सचिव गगन मित्तल ने पिछले दिनों बैठक में यह प्रस्ताव लाया था। जिस पर चर्चा हुई और पास कराया गया। शनिवार को ही यह सर्कुलर जारी किया गया। सभी प्राचार्यों को लागू करने कहा है।